फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' Fair ends, 1833 objections addressed.

Bijnor News: किसान मेला खत्म, 1833 आपत्तियों का निदान

Sat, 26 Sep 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Fair ends, 1833 objections addressed.
धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से आयोजित 10 दिवसीय किसान मेले का शुक्रवार को समापन हो गया। मेले में 1962 किसानों ने गन्ने के गलत आंकड़ों को सही कराने को आपत्तियां दर्ज कराई थी। इनमें 1833 का अधिकारियों की ओर से जांच के बाद निदान कर दिया गया है। बाकी आपत्तियों की जांच कर दो दिन के भीतर समाधान कराने के पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय और गन्ना समिति के सचिव विनोद कुमार सिंह ने सचिव ने बताया कि गन्ना विभाग की ओर से जून माह में कई बिंदुओं पर गन्ना सर्वे किया गया था। गन्ना विभाग की ओर से कच्चे कैलेंडरों का वितरण किया जा चुका है। किसानों को बताया जा रहा था कि गन्ना विभाग की ओर से जो कच्चे पर्ची कैलेंडरों का वितरण किया गया है, वह उनका अच्छी तरह से अवलोकन कर लें। किसी भी बिंदु में कोई दिक्कत है, तो आपत्ति दर्ज कर उसका समाधान जरूर करा लें। इसी उद्देश्य से गन्ना विभाग की ओर से 15 सितंबर से गन्ना समिति परिसर में 10 दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया था। इसमें 21 काउंटर बनाए गए थे। 25 सितंबर को किसान मेले का समापन हो गया। 10 दिनों तक चले मेेले में 1962 किसानों ने संशोधन के लिए आपत्तियां दर्ज कराई थी। इनमें 1833 का समाधान किया जा चुका है। बाकी का समाधान दो दिन में कर दिया जाएगा। बताया कि विभाग की ओर से किसानों को मिल के चालू होने से पहले पक्के पर्ची कैलेंडरों का वितरण कर दिया जाएगा। इससे किसान अपने घर बैठे ही उसकी पर्ची कब आएगी, आसानी से पता कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed