{"_id":"6133b9058ebc3e88a07eca11","slug":"the-sweeper-accuses-the-head-husband-of-assault-bijnor-news-mrt5547940102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी ने प्रधान पति पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी ने प्रधान पति पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

नूरपुर। ग्राम पंचायत राजा का ताजपुर में तैनात एक सफाई कर्मचारी ने प्रधान पति पर मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर ग्राम प्रधान ने भी सफाई कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
ग्राम हंसुपुरा निवासी रंजीत सिंह राजा का ताजपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गया था। उसने जब रजिस्टर में हाजिरी लगानी चाही तो ग्राम प्रधान के पति शमशाद हुसैन ने उसे हाजिरी लगाने से रोक दिया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे पंचायतघर के कमरे में बंद कर दिया। उसने किसी तरह वहां से निकलकर साथी सफाई कर्मचारियों को जानकारी दी। रंजीत के साथ हुई मारपीट की घटना से अन्य सफाई कर्मचारियों में रोष है।
उधर ग्राम प्रधान फरहाना परवीन ने सफाई कर्मचारियों के सभी आरोपों को गलत बताते हुए पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने रंजीत से समय पर ड्यूटी पर आने को कहा तो उसने उन पर फावड़ा तान दिया और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए जांच करने की बात कही है।