फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The sun is burning hot, the temperature of Jeth is rising...

Bijnor News: तप रहा सूरज, चढ़ा जेठ का पारा...

Fri, 16 May 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The sun is burning hot, the temperature of Jeth is rising...
बिजनौर में गर्मी में बच्चों के साथ जाती स्कूटी सवार। संवाद - फोटो : दीक्षा
बिजनौर। जेठ की दुपहरी में पांव जले हैं...यह गीत फिलहाल में बन रहे मौसम के मिजाज पर सटीक बैठ रहा है। दरअसल ज्येष्ठ माह में गर्मी के तेवर दिनोंदिन चढ़ रहे है। नतीजन पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार का सवेरा अपने संग उमस लेकर आया। सूरज निकला को धूप में भयंकर गर्मी शुरू हो गई। दोपहर होते होते मौसम का मिजाज गर्म तेवर के साथ चरम आ पहुंचा। हालात ये रहे कि धूप में निकलना मुश्किल हो गया। चिलचिलाती गर्मी में शरीर मानों तप रहा हो।
विज्ञापन




तपती दोपहरी में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। जिन्हें जरूरी काम रहा, वे लोग ही घरों से बाहर निकले। बाकी लोग कैद होकर रह गए। सड़कों और बाजारों में भी गर्मी का असर देखने मिला और सन्नाटा छाया रहा। कुछ चुनिंदा लोग ही बाजार में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे तक गर्मी का सितम जारी रही। इसके बाद कुछ राहत जरूर मिली लेकिन तापमान में बढ़ोतरी की वजह से पूरी तरह सुकून नहीं मिल पाया। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से दिन और रात का पारा लगातार बढ़ रहा है। पंखे और कूलर भी गर्मी में कोई खास राहत नहीं दिला सके।


दिनोंदिन इस तरह बढ़ता रहा पारा....

तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

आठ मई 36.4 18.6

नौ मई 37.0 21.4
10 मई 37.8 22.0

11 मई 37.4 21.8
12 मई 38.4 22.0

13 मई 37.8 21.8
14 मई 39.0 21.0

15 मई 40.6 22.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed