फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The student left home after his mother scolded him for studying.

Bijnor News: मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर छोड़कर चला गया छात्र

Thu, 01 Oct 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The student left home after his mother scolded him for studying.
हीमपुर दीपा। पढ़ाई नहीं करने पर मां की डांट से नाराज 11वीं कक्षा का छात्र परीक्षा देने कॉलेज जाने के बहाने घर से चला गया। वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की और पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने 16 घंटे के भीतर छात्र को तलाश लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सादाबाद निवासी 16 वर्षीय श्याम पुत्र संजय सिंह श्री विदुर गृह इंटर कॉलेज विदुर कुटी में कक्षा 11 का छात्र है। 29 सितंबर की सुबह गृह परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकला था। वापस नहीं आने पर मां अनीता देवी ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र को बिजनौर बस स्टैंड से 29 सितंबर की रात्रि तलाश कर लिया। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बुधवार को बताया कि किशोर को उसकी मां ने पढ़ने में लापरवाही को लेकर डांट दिया था। वह परीक्षा देने नहीं पहुंचा बल्कि रोडवेज बस से गाजियाबाद चला गया। उसके बाद वह मेरठ आ गया। वह घर से फीस जमा करने के लिए 400 रुपये लेकर निकला था। जब ये रुपये खत्म हो गए तो किसी के फोन से परिजनों को मदद के लिए कॉल की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस की मदद से मंगलवार की देर रात्रि श्याम को तलाश लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed