{"_id":"6abd68d952f7bf17f50f76b1","slug":"stars-of-education-will-be-honored-today-a-platform-for-excellence-will-be-set-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-191672-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिक्षा के सितारों का होगा आज सम्मान, सजेगा उत्कृष्टता का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिक्षा के सितारों का होगा आज सम्मान, सजेगा उत्कृष्टता का मंच
विज्ञापन
बिजनौर। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले विद्यालयों और दूरदर्शी प्रधानाचार्यों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला संग धनी ज्वैलर्स नजीबाबाद द्वारा स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड -2026 का आयोजन बृहस्पतिवार यानी आज दोपहर 12.30 बजे सिद्धि रॉयल कैसल, बाईपास रोड बिजनौर में किया जाएगा।
अमर उजाला एवं धनी ज्वैलर्स नजीबाबाद इस कार्यक्रम में जिले के प्रमुख विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रतिनिधियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शिक्षा जगत में उत्साह है। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों और उनके नेतृत्वकर्ताओं के प्रयासों को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। साथ ही शिक्षा में नवाचार, बेहतर शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को मंच प्रदान किया जाएगा।
-सिद्धि रॉयल कैसल में जुटेंगे शिक्षाविद
कार्यक्रम एक अक्तूबर 2026 बृहस्पतिवार आज दोपहर 12.30 बजे सिद्धि रॉयल कैसल, बाईपास रोड बिजनौर में होगा। इसमें जिले के विभिन्न प्रमुख विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के बदलते स्वरूप, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालयों में नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
- ये संस्थान भी बने सहयोगी
कार्यक्रम में मूलचंद एकेडमी नजीबाबाद, वालिया ग्लोबल एकेडमी नजीबाबाद, एचएम पब्लिक स्कूल बिजनौर, आरआर पब्लिक स्कूल नूरपुर, एचबीएम मॉडर्न पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज बुन्दकी, सत्यवती मेमोरियल एकेडमी किरतपुर, सी-4 क्लासेज बिजनौर, कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज बिजनौर, एमडी इंटरनेशनल स्कूल बिजनौर, दिव्य सी ज्योति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बिजनौर और मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर सहयोगी हैं।