{"_id":"669d6171a4626684310d0a84","slug":"the-struggle-will-continue-until-the-old-pension-is-restored-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-127286-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी, तब तक संघर्ष रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी, तब तक संघर्ष रहेगा जारी
विज्ञापन
अटेवा की रविवार को राजकीय वाहन चालक संघ की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अटेवा की रविवार को राजकीय वाहन चालक संघ के जिला कार्यालय पर बैठक हुई। अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिम जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि अटेवा के संघर्ष की बदौलत पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा राष्ट्रीय एवं राजनैतिक बना है। कहा कि जब तक हु-बे-हू पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व निरंतर संघर्षरत है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि, जयप्रकाश पाल ने कहा कि अटेवा पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दिलाने का कार्य करेगा।
बैठक में अटेवा बिजनौर तहसील, हल्दौर ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से पंकज कटारिया को बिजनौर सदर तहसील का प्रभारी एवं मुजफ्फर इस्लाम को हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष व अशोक कुमार को ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया गया। जिला मंत्री नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता एवं अटेवा जिला महामंत्री सुभाष चंद्र यादव के संचालन में बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक हल्दौर के ब्लॉक मंत्री अंकित कुमार, आईटीआई कर्मचारी संघ के पूर्व जिलामंत्री सतवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार गहलौत, जिला सह संयोजक कुलवीर चौधरी, नवीन चौधरी, संजय सिंह, राजीव कुमार, अमित महरोत्रा आदि रहे।
-- -- -- --