फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The struggle to remove the water filled in the middle of the Ganga bathing fair site continues.

Bijnor News: गंगा स्नान मेला स्थल के बीच में भरे पानी को निकालने की जद्दोजहद जारी

Sun, 19 Nov 2023 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The struggle to remove the water filled in the middle of the Ganga bathing fair site continues.
बिजनौर में विदुर कुटी के पास लगने वाले मेले की तैयारी का जायजा लेते जिला पंचायत अ​धिकारी व भाजप
विदुर कुटी गंगा स्नान मेला:::
विज्ञापन

- अचानक फूट पड़ी थी गंगा की एक अन्य धारा, पंपिंग सेट से निकाला जा रहा पानी
- अंतिम दौर में चल रही मेला आयोजन की तैयारियां

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। विदुर कुटी के पास गंगा किनारे लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। हालांकि मेला स्थल के बीच में भरा हुआ पानी समस्या खड़ी कर रहा है, पानी को निकालने के लिए पम्पिंग सेट का सहारा लिया जा रहा है।
रविवार को जिला पंचायत के अभियंता कपिल देव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद राठी समेत जिला पंचायत के अन्य अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। कपिल देव ने बताया कि इस बार जब मेला आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू की गई तो अचानक गंगा की एक धारा नाले के रुप में फूट पड़ी। हालांकि उसमें पीछे से गंगा का पानी आना बंद हो गया है लेकिन गहराई में ठहर गया है। यह पानी मेला स्थल के बीच में भरा हुआ है, ऐसे में पानी को निकालकर गीलापन दूर करना जरुरी है। जिसके लिए पंपिंग सेट लगाए गए हैं। जिससे पानी को निकालकर जमीन को समतल कराया जा सके। ऐसे में मेले में ज्यादा जगह मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि मेला स्थल पर तंबू लगाए जा रहे हैं। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइनें बनाई जा रही है। मेला द्वार भी लगभग बनकर तैयार हो चुके है। रास्तों को बनाने का का काम शुरुआत में ही पूरा कर लिया गया था। मेला स्थल तक पहुंचने के लिए दो रास्ते बनाए गए है। एक रास्ता विदुरकुटी से जबकि दूसरा गंज से है। इसके अलावा अन्य तीसरा रास्ता भी बनाने की तैयारी है। जिससे आपात स्थिति में आवाजाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 नवंबर को होगा उद्घाटन
विदुर कुटी के पास गंगा किनारे मेले का उद्घाटन 23 नवंबर होगा जबकि 27 नवंबर को मुख्य स्नान होना है। ऐसे में चार दिन तक मेला गुलजार रहेगा। बता दें कि मेले में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। मेला स्थल को छह सेक्टरों में बांटा गया है। जिसमें एक थाना और छह पुलिस चौकी बनाई जाएगी। साथ ही सीसीटीवी से निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed