फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The strike affected 80 million transactions

हड़ताल से 80 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Wed, 01 Mar 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
The strike affected 80 million transactions
बिजनौर में हड़ताल के चलते एसबीआई पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर जिले में पेंशन, ग्रेच्युटी बढ़ाने, नोटबंदी के दौरान किए गए कार्य के भुगतान सहित अनेक मांगों को पूरा कराने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बैंक में लेनदेन करने आने वाले उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। जिले में बैंकों की हड़ताल के कारण करीब 80 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बडौदा, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बैंक ऑफ पटियाला आदि बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे। बैंक आए उपभोक्ता बैंक गेट पर हड़ताल के कारण बंदी लगा नोटिस देखकर लौट गए। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एंप्लॉइज यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम शिवदास को मांग पत्र सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनको मजबूर होकर हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। तनवीर अहमद, गिरिश त्यागी, अजय कुमार, जितेंद्र जीतू आदि मौजूद रहे। एसबीआई की मुख्य शाखा पर भी कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अनिल विश्नोई, राम जतन, श्रीराम चौधरी, संदीप आदि मौजूद रहे।उधर, इस हड़ताल से परेशान अधिकतर ग्राहक मजबूरी में निजी बैंकों का रुख करते नजर आए। ग्राहकों में इस बात को लेकर भी नाराजगी रही कि बैंकों में कामकाज बंद होने के बावजूद एटीएम में कैश की उचित व्यवस्था नहीं की गई। इसके लिए भी ग्राहकों को निजी बैंकों के एटीएम ही ढूंढने पड़े। 
विज्ञापन

नजीबाबाद में राष्ट्रीयकृत बैंकों में समान पेंशन लागू करने, नोटबंदी के दौरान बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा समय से अतिरिक्त किए गए काम की प्रतिपूर्ति देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नगर के बैंकों में मंगलवार को ताले लटके रहे। स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओरिएंटल बैंक सहित राष्ट्रीयकृत बैंकों में लेन-देन के लिए पहुंचे ग्राहकों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। उधर, कई बैंकों के एटीएम ठप रहे। जलालाबाद क्षेत्र के एटीएम बूथ पर बैंक हड़ताल के दौरान ताले लटके रहे। जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को नगदी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। साहनपुर, मंडावली, नांगल, भागूवाला में भी बैंक हड़ताल से ग्राहक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed