फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The sticks, tear gas shells, water cannons are all real, only the rioters are fake...

Bijnor News: लाठी, आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार सब असली, बस दंगाई नकली...

Fri, 23 Feb 2024 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
The sticks, tear gas shells, water cannons are all real, only the rioters are fake...
मॉकड्रिल
विज्ञापन

-दंगा नियत्रंण उपकरण के साथ बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया
-पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड के बाद हुआ मॉक ड्रिल




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नारेबाजी कर रही बवालियों की भीड़ ने पुलिस पर भी पत्थर फेंकने चालू कर दिए। पत्थरबाजी कर रही भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। वहीं, लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया...कुछ ऐसा नजारा पुलिस लाइन में शुक्रवार को देखने को मिला। दरअसल, पुलिस की ही अलग अलग टीमों ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया।
शुक्रवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन के मैदान में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। साथ ही यूपी 112 के वाहनों और ड्रोन कैमरा आदि का निरीक्षण किया और जरुरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

परेड के बाद दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें एक ओर पुलिस खड़ी थी, जबकि दूसरी ओर पुलिसकर्मियों ने ही बवालियों का रूप धारण कर रखा था। भीड़ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पत्थरबाजी पर उतारु हो गई। पुलिस ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार की। बाद में लाठीचार्ज का नजारा भी हकीकत जैसा ही नजर आया। परेड के दौरान सीओ सिटी संग्राम सिंह, सीओ नजीबाबाद अनिल कुमार, सीओ धामपुर सर्वम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed