{"_id":"692b35e3cf1f78c48a08562b","slug":"the-steps-of-lovers-moving-forward-on-the-path-of-love-are-proving-to-be-suicidal-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-166269-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आत्मघाती साबित हो रहे प्यार की राह में बढ़ रहे प्रेमी युगलों के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आत्मघाती साबित हो रहे प्यार की राह में बढ़ रहे प्रेमी युगलों के कदम
Sat, 29 Nov 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। साथ जीना, साथ मरना है....यह कसम-ए-अहद प्यार में डूबे जोड़ों को आत्महत्या की चौखट तक ले जा रही है। कहीं सामाजिक बंधन एक दूसरे का हाथ थामने से रोक लेते हैं तो कहीं परिवार की नाराजगी नहीं झेल पाते।
इसका अंजाम आत्महत्या की चौखट पर लाकर खड़ा कर देता है। दरअसल शनिवार को एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगलकर जान दे दी। यह पहला मामला नहीं, बल्कि इससे पहले भी जिले में प्रेमी युगल आत्महत्या कर चुके हैं।
19 जून 2021 को शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव महमदाबाद के दीक्षित और शालू के शव नहर में पड़े मिले थे। यह प्रेमी युगल शादी करना चाहता था। मगर जाति अलग अलग होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। जिसके बाद आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
आठ अक्तूबर 2024 को रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 साल की युवती ने जहर निगल कर जान दे दी थी। प्रेमिका के जहर निगलने की खबर मिलते ही प्रेमी ने भी पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। हालांकि युवक को परिवार वालों ने बचा लिया था।
21 अक्तूबर 2025 को किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर सुल्तान में दो बच्चों की मां आरती (39) और उसके प्रेमी ललित (21) ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली थी। महिला के रिश्ते के देवर ललित से कई सालों से प्रेम संबंध थे। इस घटना से एक महीना पहले दोनों घर से चले गए थे।
2 नवंबर 2025 को बिजनौर शहर कोतवाली के गांव लक्खीवाला के पास आम के बाग में 19 साल के युवक निखिल और 15 साल की उसकी प्रेमिका के शव मिले थे। पुलिस की जांच में सामने आया था कि दोनों ने घर से चले जाने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।