{"_id":"69b5a048aafa18cd3e09ce1d","slug":"the-soldier-jumped-into-the-ganges-from-the-bijnor-barrage-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-174503-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सिपाही ने बिजनौर बैराज से गंगा में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सिपाही ने बिजनौर बैराज से गंगा में लगा दी छलांग
विज्ञापन
बिजनौर। 2016 बैच के सिपाही नितिन वत्स (32) ने बैराज से गंगा में छलांग लगा दी। डूबने की वजह से सिपाही की मौत हो गई। शनिवार की सुबह गोताखोरों ने बिजनौर बैराज के गेट नंबर चार के पास से शव को बरामद कर लिया।
शुक्रवार को बिजनौर बैराज के गेट नंबर तीन के पास लावारिस हालत में एक बाइक खड़ी मिली थी। पड़ताल में सामने आया कि उक्त बाइक बिजनौर पुलिस के अभियोजन कार्यालय में तैनात चल रहे सिपाही नितिन वत्स की है। इसके बाद से सिपाही की तलाश की जा रही थी। उधर उसकी पत्नी ने शुक्रवार की देर शाम शहर कोतवाली में गुमशुदगी की दर्ज कराई।
बैराज पर बाइक खड़ी मिलने के बाद से ही उसके गंगा में कूदने की आशंका जाहिर की जा रही थी। उधर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो उसमें सिपाही गेट नंबर तीन के पास अपनी बाइक को खड़ी करते हुए नजर आया। शुक्रवार की रात में ही रेस्क्यू टीम को बुला लिया गया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह रेस्क्यू टीम गोताखोर लेकर गंगा में उतरी। जिन्होंने खोजबीन अभियान शुरू किया। करीब 11:00 बजे गेट नंबर चार के पास सिपाही नितिन का शव बरामद किया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
बताया गया कि बागपत के कस्बा टिकरी के रहने वाले नितिन वत्स पुत्र जयभगवान की तैनाती साल 2022 से बिजनौर में चल रही थी। वह अपनी पत्नी रेणु, बेटी मानवी (5) और बेटा रुद्र (एक साल) के संग बिजनौर की भरत विहार कॉलोनी में किराए पर रहते थे।
शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिपाही के तीन सालों से तनाव में होने की बात सामने आई है। तनाव के चलते ही उसने यह कदम उठाया। पत्नी से भी उसकी अनबन रहती थी।