फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The skill of woodwork artisans will be improved

निखारा जाएगा काष्ठकला कारीगरों का हुनर

Thu, 11 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The skill of woodwork artisans will be improved
नगीना में बनाया गया काष्ठ कला का नमूना। - फोटो : BIJNOR
निखारा जाएगा काष्ठकला कारीगरों का हुनर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले को विदेशों तक पहचान दिलाने वाले काष्ठकला उद्योग में लगे कारीगरों का हुनर अब और निखारा जाएगा। आधुनिक मशीनों पर कारीगरों को काम करना सिखाया जाएगा। साथ ही हाथ की नक्काशी का हुनर भी बढ़ाया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र द्वारा इन कारीगरों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
नगीना की काष्ठकला के नमूने विदेशों में भी मशहूर हैं। यहां की कारीगरी जैसी दुनिया में कम ही मिसाल देखने को मिलती है। काष्ठ कला का 99 प्रतिशत काम केवल नगीना तहसील में ही होता है। काष्ठकला की नगीना में 800 से ज्यादा इकाईयों में हजारों मजदूर काम करते हैं। काष्ठकला का टर्नओवर करीब 400 करोड़ सालाना का है। यहां की खासियत है कारीगरों द्वारा हाथ की नक्काशी के साथ साथ मशीन का भी इस्तेमाल करके सुंदर व आकर्षक हैंडीक्राफ्ट बनाना। लेकिन जो मजदूर काष्ठकला में छोटी इकाईयों में काम करते हैं वे मशीन चलाने में दक्ष नहीं होते हैं। इसके अलावा हाथ की नक्काशी के काम में भी वे पूरी तरह निपुण नहीं होते हैं।
विज्ञापन

एक जिला एक उत्पाद योजना में काष्ठकला को शामिल करने के बाद से सरकार कारीगरों को भी प्रशिक्षण दिलाने के प्रति जागरूक है। काष्ठकला से जुड़े कारीगरों को हाथ की नक्काशी के साथ-साथ मशीनों पर भी काम करना सिखाने के लिए दस दिन का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। अब लॉकडाउन लगा होने से दूसरे जिलों से आए मजदूरों के प्रशिक्षण के लिए ज्यादा आवेदन आए हैं। प्रशिक्षण के लिए 300 से ज्यादा कारीगरों ने आवेदन किया है। इन कारीगरों को साक्षात्कार लेकर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग अमिता वर्मा रस्तोगी का कहना है कि काष्ठकला से जुड़े कामगारों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। कामगारों की मेहनत से ही काष्ठकला उद्योग पर चमक आती है। अन्य ट्रेड से जुड़े कामगारों को भी प्रशिक्षण दिलाने की योजना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed