फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The showdown won in the name of development

विकास के नाम पर मिली तसलीम को जीत

Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
The showdown won in the name of development
विकास के नाम पर मिली तसलीम को जीत
विज्ञापन

नजीबाबाद। तीसरी बार विधायक बने हाजी तसलीम अहमद ने अपनों की नाराजगी की विषम चुनौतियों के बीच चुनाव जीता। सपा-रालोद गठबंधन से चुनाव मैदान में उतरे तसलीम अहमद को काफी विलंब से टिकट मिला। समय कम होने के बावजूद उन्होंने क्षेत्र के बहुमुखी विकास के साथ खस्ताहाल संपर्क मार्ग, पुल आदि निर्माण को चुनावी मुद्दा बनाया। समाजवादी पार्टी के अधिकांश नेताओं ने तसलीम अहमद से चुनाव में किनारा रखा। चंद सपा नेताओं, रालोद, किसान नेताओं और समर्थकों के साथ तसलीम अहमद ने जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बनने के प्रति आश्वस्त किया।

क्षेत्रीय किसानों के साथ रालोद के समर्थन को तसलीम अहमद की भारी जीत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तसलीम अहमद जब बसपा से पहली बार वर्ष 2012 में विधायक बने थे तब बसपा सत्ता में नहीं आ सकी थी। वर्ष 2017 में तसलीम अहमद सपा से चुनाव जीते तब भाजपा की सरकार बनी। दोनों विधानसभा चुनाव जीतने के बाद तसलीम अहमद को विपक्ष में रहना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed