{"_id":"6830bdcb7d084976070ec8f4","slug":"the-shopkeepers-brother-was-shot-for-protesting-against-the-assault-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-150595-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मारपीट का विरोध करने पर दुकानदार के भाई को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मारपीट का विरोध करने पर दुकानदार के भाई को मारी गोली
Fri, 23 May 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 23 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जान बचाने के लिए दुकान में घुसे युवक से मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार पर हमला बोल दिया। मारपीट करते हुए आरोपियों ने फायर झोंक दिया। गोली दुकानदार के चचेरे भाई को जा लगी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर खाना के रहने वाले हिमांशु सैनी की नूरपुर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब दस बजे दुकान पर हिमांशु और उसका चचेरा भाई रितिक मौजूद थे। तभी युवकों के दो गुटों में झगड़ा हुआ। हमले से बचने के लिए एक युवक हिमांशु की दुकान में घुस गया। हमलावर दुकान में आकर भी मारपीट करने लगे। हिमांशु ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके और उसके चचेरे भाई के साथ भी मारपीट की। साथ ही तमंचे से फायर कर दिया। गोली रितिक के पैर में लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शगुन, लक्की और दुष्यंत निवासीगण जोधूवाला और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।