फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The services of doctors who have been absent for a long time will end.

Bijnor News: लंबे समय से अनुपस्थित चिकित्सकों की सेवा होगी समाप्त

Sun, 18 Feb 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The services of doctors who have been absent for a long time will end.
बिजनौर। लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। अनुपस्थित चिकित्सकों की सूची शासन को भेजी जा रही है। जिसके बाद शासन स्तर से इन चिकित्सकों की सेवा समाप्त करने की तैयारी चल रही है। जिले में 16 चिकित्सक करीब 15 साल से अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन


जिले में 11 सीएचसी, 11 पीएचसी और 45 अतिरिक्त पीएचसी संचालित हो रहीं हैं। जिनमें चिकित्सकों के 178 पद स्वीकृत हैं। इन पदों के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग में 84 चिकित्सकों की तैनाती दिखाई जा रही है। मगर हकीकत में 16 चिकित्सक लंबे समय से फरार चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इन्हें पहले नोटिस भी दे चुका है। मगर इन्होंने तैनाती नहीं ली है। अब शासन को इन चिकित्सकों की सूची भेजी जा रही है। शासन स्तर से इनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मोहम्मद अमजद, जावेद कुरैशी, मोहम्मद तलहा, विजय कुमार, अखिलेश कुमार, फैज हैदर, फरहा, मोहम्मद आजम आदि चिकित्सक करीब 10 साल से अनुपस्थित चल रहे हैं। जबकि चिकित्सक विक्रांत सोलंकी, आशीष वर्मा, प्रतीक किशोर, सुमित कुमार साल 2020 से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ये चिकित्सक पीजी करने के लिए बाहर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीजी करने की शासन से नहीं ली एनओसी
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से गायब चल रहे चिकित्सकों में से कुछ पीजी करने बाहर गए थे। इन्होंने सीएमओ कार्यालय में तो पीजी करने जाने का पत्र दिया था। मगर पीजी करने की शासन से एनओसी नहीं ली। जिसकी वजह से अब इन पर शासन स्तर से सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने की तैयारी है।

- वर्जन : शासन ने लंबे समय से अनुपस्थित चिकित्सकों की सूची मांगी थी। विभाग की ओर से करीब 16 चिकित्सकों की सूची भेजी जा रही है। जो लंबे से अनुपस्थित हैं। शासन स्तर से इन चिकित्सकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई होगी। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed