{"_id":"653e9a84a1496ed4de03b899","slug":"the-servant-turned-out-to-be-the-murderer-of-the-quack-police-caught-him-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-13447-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नौकर ही निकला झोलाछाप का हत्यारा, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नौकर ही निकला झोलाछाप का हत्यारा, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
- मजदूरी के 200 रुपये देने में आनाकानी करने पर की हत्या
- शराब के नशे में दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सड़क किनारे तंबू लगाकर देशी दवाई बेचने वाले झोलाछाप की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी नौकर ही निकला। आरोपी ने शराब के नशे में 200 रुपये को लेकर मारपीट होने के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
शनिवार की शाम बिजनौर-किरतपुर मार्ग पर आदमपुर के निकट सड़क किनारे लगे एक तंबू में एक युवक का शव बरामद हुआ था। शिनाख्त अनिल उर्फ चुनवा पुत्र वीरू निवासी वजीदपुर थाना चांदपुर के रूप में हुई। वह देशी दवाई देने का काम करता था। नौ दिन पहले ही उसने किरतपुर मार्ग पर सड़क किनारे तंबू लगाया था।
पुलिस ने झोलाछाप के संग काम करने वाले ऋतिक पुत्र सोनू निवासी अलमासपुर थाना मंडी थाना मुजफ्फरनगर को दबोच लिया। शहर कोतवाल राजीव चौधरी के अनुसार हत्यारोपी ऋतिक ने बताया कि वह अनिल के पास ही काम करता था। काम की एवज में मजदूरी के 400 रुपये अनिल नहीं दे रहा था। शुक्रवार की शाम उसने रुपये मांगे। 200 दे दिए, लेकिन शेष राशि को लेकर दोनों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गई। गाली गलौज और मारपीट भी हुई।
विज्ञापन
इसके बाद उसने ईंट से अनिल के सिर पर वार करते हुए हत्या कर दी। बाद में खून देखकर वह घबरा गया और भाग निकला। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आला कत्ल ईंट भी बरामद की गई।
दिनभर तंबू में ही पड़ा रहा शव
झोलाछाप का शव शनिवार की शाम बरामद हुआ जबकि शुक्रवार की देर शाम करीब 11 बजे हत्या कर दी गई थी। शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि 27-28 अक्तूबर की रात में आरोपी ने ईंट से वार कर अनिल की हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह फरार हो गया। बता दें कि तंबू में बाहर पर्दा लगा हुआ था, ऐसे में दिनभर किसी ने वहां आकर नहीं देखा। दिन में कोई चहलकदमी नहीं होने की वजह से लोगों को शक हुआ और पुलिस को खबर दी गई। मृतक की पोस्टमार्टम में तीन हड्डियां टूटना सामने आया है। वहीं मरने से पहले वह कुछ देर तक कोमा में भी रहा।