फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The search for the husband-wife and one-and-a-half-year-old child who jumped into the barrage continues

Bijnor News: बैराज में कूदे पति-पत्नी और डेढ़ वर्ष की बालक की तलाश जारी

Tue, 26 Aug 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The search for the husband-wife and one-and-a-half-year-old child who jumped into the barrage continues
बिजनौर में गंगा बैराज पर फौजी और उसके बच्चे की तलाश करते पीएसी के जवान श्रोत पुलिस
बिजनौर/नजीबाबाद। बैराज में कूदे पति-पत्नी और उनके डेढ़ वर्षीय बेटे को मुजफ्फरनगर की पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश रही है। गंगा की तेज धारा तीनों की तलाश करने में गोताखारों के लिए चुनौती बन रही है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के वेदविहार कॉलोनी निवासी बीएसएफ में कार्यरत 31 वर्षीय राहुल ने डेढ़ वर्ष के पुत्र के साथ 23 अगस्त को बैराज में छलांग लगाई थी। पति-पत्नी के बीच मामूली के विवाद के बाद राहुल की पत्नी मनीषा 19 अगस्त को बैराज से गंगा में कूदी थी। बिजनौर और मुजफ्फरनगर की पुलिस ने सोमवार को भी तीनों को तलाशने का अभियान जारी रखा। आस-पास के क्षेत्रों को पुलिस ने संबंधित मामले में सूचना भेजकर अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन

दोनों परिवारों में है मातम
नजीबाबाद। दो परिवारों के सदस्यों द्वारा गंगा में छलांग लगाने पर दोनों परिवार गहरे सदमे हैं। दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। राहुल के परिजन नजीबाबाद में और मनीषा के परिजन दारा गंजनगर में उस घड़ी को याद आंसू बहा रहे हैं, जिसमें दोनों ने अलग-अलग बैराज में कूदने का फैसला लिया। राहुल मार्च में अपनी मां के ऑपरेशन के दौरान नजीबाबाद आया था। अप्रैल में स्वयं बीमार हो गया। घटना से पूर्व वह अवकाश पर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed