फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The same night four stores recycled materials

एक ही रात चार दुकानों का माल साफ

Sat, 23 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 23 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The same night four stores recycled materials
बिजनौर में बिजनौर शहर में चोर पुलिस पर हावी हो रहे हैं। चोरी की घटना नहीं रुक रही है। चोरों ने बृहस्पतिवार  रात आबकारी पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर चार दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान और नगदी चोरी कर ली। चोरी से व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों ने बाजार बंद कराकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की।  कुछ देर के लिए जाम भी लगा दिया। एसपी सिटी कल्पना सक्सेना के चोरों को पकड़ने के आश्वासन पर व्यापारियों ने बाजार खोला।
विज्ञापन


31 जनवरी तक चोरों के न पकड़ने पर व्यापारियों ने एक फरवरी से बाजार बंद रखने की चेतावनी दी है।
चोरों ने सदर बाजार में स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला प्रभारी दिलशाद खान की दुकान को निशाना बनाया। छत के रास्ते चोर दुकान के अंदर घुसे। चोरों ने दुकान के अंदर का शटर तोड़कर 42 जोड़ी कोट-पैंट और अन्य कपड़े चोरी कर लिए। चोरी हुए कपड़ों की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। चोरों ने पास में ही स्थित सुल्तान की मेडिकल और उनके पुत्र लुकमान की कपड़ों की दुकान का शटर तोड़कर दोनों की दुकान से करीब 12 हजार की नगदी, एक मोबाइल चोर कर लिए। पास ही अकील अहमद के जूतों के शोरूम से 12 हजार रुपये और 12 जोड़ी जूते चोरी कर लिए।  चोरों ने विकास खुराना की कपड़ों की दुकान से भी चोरी का प्रयास किया, पर सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


चोरों ने सभी दुकानों के शटर सरिये से तोड़े। इन दुकानों के पास स्थित पुलिस पिकेट पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं और दुकानों के पीछे की ओर आबकारी पुलिस चौकी भी है, पर रात में पुलिस को चोरों की हरकतों का पता ही नहीं चला। सुबह को चोरी होने का पता चलने पर व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ सिंघल ने व्यापारियों के साथ जाकर बाजार को पूरी तरह बंद कराया और एकजुट होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारी नेता मनोज कंछल भी पहुंच गए। कुछ देर में एसपी सिटी कल्पना सक्सेना व सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा ने घटनास्थल का मुआयना किया और व्यापारियों
विज्ञापन
विज्ञापन


को आश्वासन देकर शांत कराया। व्यापारियों ने उनको 31 जनवरी तक का समय देते हुए कहा कि अगर 31 जनवरी तक भी चोर पकड़े नहीं गए तो वे एक फरवरी से बाजार बंद रखेंगे। व्यापारियों ने एसपी सिटी के आश्वासन पर दोपहर 12 बजे बाजार खुला। बसपा एमएलसी सुबोध पाराशर ने भी व्यापारियों से भेंट की। पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। इस दौरान विकास अग्रवाल, राजेंद्र गौतम, सुरेंद्र कपूर, संजीव अग्रवाल, सुशील जिंदल, मुनीश त्यागी, मानव सचदेवा आदि  मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed