फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The rumor of kidnapping of businessman was stirred up

वारंटी और उसके साथी के पकड़े जाने पर उड़ी व्यापारी के अपहरण की अफवाह, हड़कंप मचा

Sun, 09 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The rumor of kidnapping of businessman was stirred up
व्यापारी के अपहरण की अफवाह से हड़कंप मचा
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। फिरोजाबाद पुलिस द्वारा एक वारंटी व उसके साथी को पकड़कर ले जाने पर व्यापारी के अपहरण की अफवाह फैल गई। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सड़कों पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। सपा विधायक मनोज पारस भी पुलिस अफसरों से बात करने में लग गए। बाद में फिरोजाबाद पुलिस के थाने आने पर मामले का पता चला।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि अकबराबाद चौक पर स्थित एक चिकन सेंटर के पास से दो कारों में आए कुछ लोगों ने किसी व्यापारी का अपहरण कर लिया है। सूचना के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई और वाहनों की चेकिंग कड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद ही जनपद फिरोजाबाद साइबर अपराध शाखा के उपनिरीक्षक अभय सिसोदिया व उत्तर थाना के एसआई राघवेंद्र सिंह और सिपाही पुष्पेंद्र व महिला सिपाही श्रद्धा ने थाना नगीना पर पहुंचकर सूचना दी कि उन्होंने गैर जमानती वारंटी अमित सक्सेना को पकड़ा है। जनपद गौतमबुद्ध नगर के ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सेक्टर 93 फेस टू निवासी अमित सक्सेना के खिलाफ 2017 में इनामी चिट व धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज है। अमित सक्सेना के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर अमित सक्सेना को गिरफ्तार किया गया है और उसे फिरोजाबाद ले जा रहे हैं। अमित सक्सेना के साथ भ्रमवश पकड़े गए दोस्त धामपुर निवासी विशाल जुनेजा को जांच के बाद छोड़ दिया गया। विधायक मनोज पारस ने बताया कि विशाल जुनेजा को फिरोजाबाद पुलिस द्वारा पकड़े जाने की घटना के बाद उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस मामले में नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि पकड़ने आई पुलिस में अधिकतर पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे। तथा उन्होंने नगीना पुलिस को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed