{"_id":"68a2113441e711a42608d880","slug":"the-road-was-built-in-two-years-vehicles-ran-for-a-month-then-traffic-stopped-bijnor-news-c-27-1-bij1002-157728-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो साल में बनी सड़क, एक माह चले वाहन, फिर बंद हुआ आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो साल में बनी सड़क, एक माह चले वाहन, फिर बंद हुआ आवागमन
Sun, 17 Aug 2025 10:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
जलीलपुर-पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट हस्तिनापुर रोड पर कटी सड़क
जलीलपुर (बिजनौर)। स्टेट हाईवे बहसूमा-ठाकुरद्वारा पर हस्तिनापुर व जलीलपुर के बीच दो साल से क्षतिग्रस्त सड़क जून के अंतिम सप्ताह में बनकर तैयार हुई थी। जुलाई माह में सड़क पर खूब वाहन दौड़े लेकिन अगस्त में फिर से टूट गई। बाढ़ के चलते सड़क के ऊपर से पानी बहने से दो स्थानों पर सड़क पूरी तरह टूट गई है।
जलीलपुर क्षेत्र की पांडवनगर पुलिस चौकी व गंगा पुल से हस्तिनापुर की ओर सड़क में दो स्थानों पर टूट गई है। दोनों स्थानों पर टूटी सड़क से पानी बह रहा है। पानी के बहाव को देखते हुए जल्दी आवागमन शुरू होने की उम्मीद नहीं है। बिजनौर के जलीलपुर व मेरठ के हस्तिनापुर तिराहे के बीच यह दस किलोमीटर की सड़क दो वर्ष से क्षतिग्रस्त थी। बीते चार मार्च से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हुआ था। सड़क जून माह में सही हो गई। केवल दो पुलियों और किनारे की पटरी का मरम्मत कार्य चल रहा था। बीते दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। सड़क पर पानी आने से चार अगस्त से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद है।
मेरठ जाने को तय करनी पड़ रही 60 किमी अधिक दूरी
जलीलपुर व हस्तिनापुर के बीच आवागमन बंद होने से गंगा पुल के दोनों ओर दर्जनों गांव में रहने वाले लोगों को मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, हापुड़आदि स्थानों पर जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ जाने के लिए उन्हें करीब 60 किलोमीटर का अधिक सफर कर गजरौला होते हुए जाना पड़ रहा है।