{"_id":"68b0a2b6c511910b230565d4","slug":"the-road-to-purana-kalagarh-was-opened-after-five-months-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-158578-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुराना कालागढ़ जाने वाला मार्ग पांच माह बाद खोला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुराना कालागढ़ जाने वाला मार्ग पांच माह बाद खोला गया
Fri, 29 Aug 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़। पुराना कालागढ़ से सुरक्षा बैरियर छह का मार्ग पांच महीनों के बाद बृहस्पतिवार से खोल दिया गया है। ईई बृजेश कुमार ने बताया कि पुराना कालागढ़ की जनता का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। जिसने मांग की थी कि मार्ग को आम आवागमन के लिए खोल दिया जाए। जिससे पुराना कालागढ़ को हिंसक वन्यजीवों से सुरक्षित रखा जा सके। इस मार्ग के बंद होने से वन्यजीव आबादी में आ रहे हैं। हादसे की आशंका है। मार्ग के दोनों ओर उग आई झाड़ियों को साफ भी कराया जाएगा।
क्या था मामला
संजयनगर निवासी एक व्यक्ति को बाघ ने मार दिया था। जिसकी खोपड़ी का कंकाल बिजलीघर के निकट मिला था। सुरक्षा बैरियर छह से पुराना कालागढ़ तक मार्ग पर बाघ सक्रिय था। मार्ग पर कोई अन्य घटना न हो इसके लिए मार्ग को पुलिस व वन विभाग ने बंद कर दिया था।