{"_id":"6a8b4d7d55fa41ec830fd6df","slug":"the-road-to-bundra-kalan-has-not-been-built-for-15-years-bijnor-news-c-27-1-bij1002-188326-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 15 साल से नहीं बनी बूंदरा कलां की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 15 साल से नहीं बनी बूंदरा कलां की सड़क
विज्ञापन
बास्टा। गांव बूंदरा कलां की मुख्य सड़क गड्डों में तब्दील हो गई है, जिससे दर्जनों गांवों के लोगों को आवागवन में भारी परेशानी हो रही है। इस रास्ते पर जिला पंचायत द्वारा करीब 15 साल पहले खड़ंजे का निर्माण कराया गया था, अब खड़ंजा पूरी तरह उखड़ चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भरने से कीचड़ जमा हो गया है।
बास्टा क्षेत्र के धनौरा चांदपुर मार्ग को जाने वाले इस सड़क पर दो पहिया और चार पहिया वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं। यह सड़क दर्जनों गांवों को चांदपुर-धनौरा मार्ग से जोड़ती है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। वाहन फिसलने से हादसे का डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि सड़क में अधिक गहरे गड्ढे होने के कारण यहां आने से भी बचने लगे हैं अधिक बारिश होने से ग्रामीणों के घरों में पानी भर जाता है लोगों का कहना है कि सड़क में बने गड्ढों में मिट्टी डालकर खानापूर्ति की लेकिन बारिश होने से कीचड़ में चलना दुश्वार हो रहा है।
गांव निवासी जगवीर सिंह ने बताया कि यह सड़क जिला पंचायत द्वारा 15 साल पहले खड़ंजे से बनवाई गई थी। उसके बाद आज तक कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जिसमें बरसात का पानी भर रहा है।
विज्ञापन
गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि इस खड़ंजे की काफी समय से कोई मरम्मत भी नहीं हुई है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था भी नहीं है। प्राथमिक विद्यालय में आने वाले बच्चे अपने कपड़ों को ऊपर करके बड़ी मुश्किल से निकलते हैं। बच्चे फिसल कर भी गिर जाते हैं। शिव मंदिर पर श्रद्धालु पूजा पाठ करने आते हैं, उन्हें भी सड़क पर चलना दुश्वार हो जाता है। बारिश का गंदा पानी मंदिर में भर जाता है।
गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि गांव के मेन चौराहे से लेकर बास्टा को जाने वाली इस सड़क में पानी भर रहा है। लोग फिसल कर गिर रहे हैं। खड़ंजा उखड़ गया है। इस सड़क में मिट्टी डाल दी है, जिसमें कीचड़ और गंदगी फैल रही है।
गांव निवासी नीटू ने बताया कि इस सड़क से क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग चांदपुर धनोरा मार्ग को जाते हैं। दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार लोग परेशान हो रहे हैं, कीचड़ फैल रही है।
ग्राम प्रधान तौफीक अहमद का कहना है कि गांव में 10 से 12 सड़कों का निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। पास होने पर जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।