फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The road of Shantinagar entangled between the block and the municipality

ब्लॉक और पालिका के बीच उलझी शांतिनगर की सड़क

Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The road of Shantinagar entangled between the block and the municipality
ब्लॉक और पालिका के बीच उलझी शांतिनगर की सड़क
विज्ञापन

बिजनौर। कॉलोनी में सड़क बनवाने के लिए शांतिनगर के लोग पालिका और पंचायत के बीच उलझकर रह गए हैं। कभी पालिका जाते हैं तो कभी ब्लॉक, फिर भी समस्या का निदान नहीं हो रहा। दरअसल, पालिका के अफसर इस सड़क पर पंचायत की ओर से कोई काम नहीं कराए जाने का प्रमाण मांगते हैं जोकि लोगों को मिल ही नहीं रहा है। ऊबड़ खाबड़ रास्ते से होकर निकलने को कॉलोनी वासी मजबूर हैं। बरसात के मौसम में दिक्कत और बढ़ जाती है।
बिजनौर में मंडावर रोड पर भरतविहार के पीछे शांतिनगर कॉलोनी है। यह कॉलोनी चक्कर रोड से भी सटी है। शांतिनगर में अधिकांश सड़कें कच्ची हैं। जिन पर खड़ंजा भी नहीं लगा। कालोनाइजर ने तमाम वायदे कर प्लॉट बेच दिए थे। लेकिन सड़कें नहीं बनाईं। हालांकि क्षेत्र पंचायत या ग्राम पंचायत की ओर कुछ गलियों में सड़कें बनाई गईं। कॉलोनी की एक गली में पंचायत की ओर से पत्थर कंक्रीट डाल दिए गए थे। तभी एक साल पहले यह इलाका पालिका में शामिल हो गया। कंक्रीट के बाद उस सड़क पर कुछ नहीं हुआ। अब इस गली के लोग पालिका जाते हैं तो वहां कहा जाता है कि ग्राम पंचायत से लिखवाकर लाओ कि वहां कोई निर्माण नहीं हुआ है। इस पर लोग ब्लॉक जाते हैं तो वहां भी टरका दिया जाता है। तमाम कोशिशों के बाद भी सड़क बनने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन

यह बोले कॉलोनी के लोग
मनोज कुमार रहवाल ने बताया कि कॉलोनी में कई सड़क अभी तक कच्ची हैं। उनके घर के सामने एक साल पहले पत्थर और ईंटों का मलबा लाकर डाल दिया गया था। तभी पालिका में कॉलोनी शामिल हो गई। जिसके बाद से कुछ नहीं हो सका। ओमवीर का कहना है कि एक साल पहले रास्ते में डाले गए पत्थर और कंक्रीट पर निकलना मुश्किल था। लोगों ने चंदा कर पत्थरों के ऊपर मिट्टी डलवाई। जिसके बाद रास्ते को समतल किया जा सका। बरसात में निकलना मुश्किल रहता है। नौबहार सिंह ने बताया कि पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर शहरी सुविधाएं मिलने की आस जगी थी। अब एक साल बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ। कॉलोनी में रास्तों की हालत पिछड़े हुए गांव से भी बदतर है। हालांकि पालिका कूड़ा जरूर उठवा रही है। विजय सिंह त्यागी ने कहा कि लगातार कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। अब तक यह मालूम नहीं पड़ा कि समाधान कैसे होगा। कॉलोनी में सड़क बनवाना जंग लड़ने जैसा हो गया है। काफी भागदौड़ के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल रहा है।

बिजनौर में शांतिनगर कालोनी के ओमवीर सिंह।

बिजनौर में शांतिनगर कालोनी के ओमवीर सिंह।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में शांतिनगर कालोनी के विजय त्यागी।

बिजनौर में शांतिनगर कालोनी के विजय त्यागी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में शांतिनगर कालोनी के नौबहार सिंह।

बिजनौर में शांतिनगर कालोनी के नौबहार सिंह।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में शांतिनगर कालोनी के मनोज कुमार रहवाल।

बिजनौर में शांतिनगर कालोनी के मनोज कुमार रहवाल।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed