फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The road has been broken for four months, causing trouble for the residents.

Bijnor News: चार महीनों से टूटी पड़ी सड़क, मोहल्लेवासी परेशान

Mon, 16 Feb 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The road has been broken for four months, causing trouble for the residents.
धामपुर के मोहल्ला नई सराय में चार महीनों से टूटी पड़ी सड़क स्रोत स्थानीय नागरिक
धामपुर। मोहल्ला नई सराय में पिछले चार महीनों से टूटी पड़ी सड़क अब मोहल्लेवासियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। टूटी हुई सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं। गड्ढों में जलभराव होने के कारण गंदगी फैली हुई है। मोहल्लेवासियों का बदहाल सड़क से निकलना दुश्वार हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के नसीम कस्सार, मो. रिजवान, अरशद अली आदि का कहना है कि मोहल्ले में पिछले चार महीने से सड़क तोड़कर डाल दी गई। कई बार कहने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। 18 फरवरी से रमजान का पाक महीना शुरु हो रहा है। रमजान में तरावीह, नमाज आदि के लिए लोगों को सुबह जल्दी और देर रात भी आना जाना पड़ता है। सड़क टूटी होने के कारण स्थानीय लोगों के चोटिल होने की भी आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उधर पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह का कहना है कि ठेकेदार की कमी के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। रमजान से पूर्व सड़क निर्माण का कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed