फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The road built ten years ago has turned into potholes

Bijnor News: दस साल पहले बना मार्ग गड्ढों में हुआ तब्दील

Wed, 17 Jun 2026 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The road built ten years ago has turned into potholes
कासमपुर गढ़ी गांव नाबका से अफजलगढ़ जाने वाला क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद (पड़ताल के साथ)
कासमपुरगढ़ी। गांव नाबका से गढ़वावाला मेघपुर होकर अफजलगढ़ तक जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत बदहाल है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है की वर्षों से मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। यह मार्ग चार गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

करीब चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग के बीच में मेघपुर, गढ़वावाला, पर्वतपुर आदि गांव जुड़ते हैं। करीब 10 वर्ष पूर्व मार्ग का निर्माण कराया गया था। वर्तमान में मार्ग की हालत खस्ता व बदहाल है। गड्ढों के कारण आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक मार्ग में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। पूर्व में यहां कई बाइक व ई-रिक्शा पलटने से कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं। इसी मार्ग से बच्चे साइकिल से तथा छोटे बच्चे ई-रिक्शा से स्कूल आते-जाते हैं। इससे दुर्घटना का भय लगा रहता है। ग्रामीणों की बार- बार जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारी से मांग के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी टेकराज सिंह का कहना है कि 10 साल पहले मार्ग का निर्माण कराया गया था। तब से अब तक मरम्मत तक नहीं कराई गई है। मार्ग में गड्ढे हो गए हैं और दुर्घटना का भय बना रहता है। अनेक बार जन प्रतिनिधियों से भी मार्ग निर्माण की मांग की जाती रही है। मार्ग का निर्माण शीघ्र कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी ज्योति देवी का कहना है कि कई बार मार्ग का सर्वे तो चुका है लेकिन निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चुनाव के समय नेता वादे तो कर जाते हैं लेकिन बाद में भूल जाते हैं। शीघ्र ही मार्ग का निर्माण किया जाना चाहिए।
देवराज सिंह का कहना है मार्ग में गहरे गड्ढे होने से बाइक व ई-रिक्शा चालकों का निकलना तक मुश्किल हो रहा है। दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। अनेक लोग यहां चोटिल हो चुके हैं।

ग्रामीण रोहित कुमार का कहना है कि वर्षा होते ही मार्ग के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे निकलने में गड्ढों में गिरने का भय बना रहता है। मार्ग खराब होने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मार्ग निर्माण के साथ ही जल निकासी की भी समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ हरिशंकर वर्मा का कहना है कि उक्त सड़क के निर्माण का प्रस्ताव एसआर योजना से स्वीकृत कराकर शीघ्र कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed