फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The review panel team inspected the safety of the dams

बांधों की सुरक्षा का रिव्यू पैनल टीम ने किया निरीक्षण

Wed, 21 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The review panel team inspected the safety of the dams
कालागढ़ में रामगंगा बांध की सुरक्षा का जायजा लेते टीम में शामिल अधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
बांधों की सुरक्षा का रिव्यू पैनल टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

कालागढ़। बांध सुरक्षा व पुनरोद्धार के लिए पहुंची टीम में शामिल अधिकारियों ने कालागढ़ के रामगंगा बांध, सैडिल बांध व पीली बांध का निरीक्षण किया। रामगंगा बांध परियोजना व पीली बांध के अधिकारियों के साथ बांधों व पुलों का जायजा लिया जा रहा है।
कालागढ़ के रामगंगा बांध, सैडिल बांध व पीली बांध के निरीक्षण पर बांध सुरक्षा व पुनरोद्धार की समीक्षा के लिए बांध सुरक्षा रिव्यू पैनल टीम ने कालागढ़ पहुंचकर अधिकारियों के साथ बांधों की वर्तमान स्थिति को जाना। बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बांधों के रखरखाव के साथ ही बांधों को आगे किस प्रकार से मजबूती प्रदान की जाए इसके लिए दौरा किया गया है। 23 जुलाई तक टीम इसके निर्णय लेकर अपने सुझाव देगी। रामगंगा बांध की सुरंगों, गैलरी, सैडिल बांध पर पीजो मीटर आदि की जानकारी ली। साथ ही सैडिल बांध मार्ग पर होने वाली लैंड स्लाइडिंग को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। टीम अपने सुझाव विभाग को देगी। जिस पर बांधों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कालागढ़ के बांध व रखरखाव पर टीम ने संतोष जताते हुए इसे देश में अच्छे बांधों में शुमार किया है। टीम में चेयरमैन नरेंद्र कुमार, बांध सुरक्षा प्रकोष्ठ के निदेशक श्याम चौबे, सत्यप्रकाश सिंह, राकेश चंद्र शर्मा, आरके गुप्ता, नित्यानंद राय शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान कालागढ़ व पीलीबांध के अधिकारी एनके त्यागी, पुनीत गुप्ता, आरडी सिंह, एमडी जोशी, मोहम्मद मुकीम, मनोज कुमार लिखवार, विजय सिंह, रोहित ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed