{"_id":"e3de34c3ceef47eacb8d2a6c5107761e","slug":"the-results-were-chaos-dominates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में अव्यवस्था रही हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में अव्यवस्था रही हावी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में मतगणना के कार्य में लगे कर्मचारियों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। पूर्ति विभाग की भारी अव्यवस्था के कारण कुछ मतगणना कक्ष में चाय की सप्लाई नहीं हुई। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने नगीना सप्लाई इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को जमकर फटकार लगाई।
जिला कार्यालय से संबद्ध करने की चेतावनी दी। उन्होंने एसडीएम नगीना को निर्देशित किया मतगणना से जुड़े स्टाफ को चाय पिलाने में कोई लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कोतवाली देहात के जनता इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर दुपहर करीब एक बजे पहुंचे, वहां उन्होंने एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया, तहसीलदार परमानंद झा, आरओ ओपी सिंह के साथ 18 मतगणना कक्षों में मतगणना कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान मतगणना के कार्य में लगे कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उन्हें सुबह से अब तक एक बार भी चाय की सप्लाई नहीं की गई जबकि दूसरे कक्ष में चाय बांट दी।
उनके कक्ष में केवल खाली गिलास रखे । शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी भड़क गए और नगीना पूर्ति कार्यालय के इंस्पेक्टर को तलब किया और चाय वितरण में की गई अव्यवस्था पर जमकर हड़काया। साथ ही एसडीएम नगीना को तत्काल समस्त स्टाफ को चाय पिलाने के निर्देश दिए।
साथ ही कहा जिस समय भी चाय की मांग आती है कर्मचारी को सप्लाई की जाए। इससे पूर्व चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह ने भी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।