फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The rent of shops will increase only with consent

Bijnor News: सहमति से ही बढ़ेगा दुकानों का किराया

Tue, 21 Jan 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The rent of shops will increase only with consent
धामपुर में नगरपालिका की दुकानों का किराया न बढ़ाने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष रवि कुमार से वा
बिजनौर, धामपुर। पालिका की संपत्ति का किराया बढ़ाने के फैसले के बाद पालिका के किराएदारों में बैचेनी बढ़ गई है। सोमवार को पालिका की दुकानों में किराएदारी पर कारोबार आदि कर रहे दुकानदार पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह से मिले। पालिका की संपत्तियों का किराया अधिक न बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी विशम्बर सिंह, गुरशरण सिंह मोहन, पराग अग्रवाल आदि का कहना है कि पहले दुकानों का किराया दो सौ या तीन सौ रुपये मासिक था। लेकिन उन्हें जानकारी मिली है कि पालिका अब संपत्ति के किराए में पांच सौ रुपए प्रति माह तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।
विज्ञापन

किराएदार किराया बढ़ोतरी के विरोध में नहीं है। लेकिन पालिका की ओर से किराए में मुनासिब बढ़ोतरी की जानी चाहिए। ताकि व्यापारियों पर इसका अधिक भार न पड़ सके। इस दौरान सौरभ मित्तल, आलोक महेंदू, आकाश, अमित, अमर डेंटर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष रवि कुमार सिंह का कहना है नगर के विकास के लिए पालिका की आय भी बढ़ाना जरूरी है। वह हमेशा जनहित, व्यापारी हित के साथ है। दुकानदारों से एक प्रतिनिधिमंडल तैयार करने को कहा गया है। व्यापारियों पर जबरन किराया नहीं थोपा जाएगा। किराएदारों के प्रतिनिधिमंडल से आपसी सहमति के बाद ही पालिका संपत्ति के किराए में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed