फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The rain with thunderstorms quenched the thirst of crops

आंधी के साथ आई बारिश ने बुझाई फसलों की प्यास

Thu, 02 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The rain with thunderstorms quenched the thirst of crops
आंधी के साथ आई बारिश ने बुझाई फसलों की प्यास
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर/जंदरपुर। बृहस्पतिवार को आंधी के साथ आई बारिश से जिले में बारिश ने फसलों की प्यास बुझाई। बारिश से फसलों को बहुत फायदा होगा। हालांकि आंधी के कारण कई जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
जिले में जून के अंतिम या जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पहुंचता है। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बादल भी छाया रहता था लेकिन बारिश नहीं होती थी। बृहस्पतिवार तड़के आसमान में बादल छा गए। करीब साढ़े चार बजे तेज हवा शुरू हो गई। आंधी के साथ ही बारिश आ गई। आधे घंटे से ज्यादा देर तक तक तेज बारिश हुई। बारिश से फसलों को बहुत फायदा हुआ है। हालांकि बारिश कम हुई और इससे उमस से ज्यादा राहत नहीं मिली लेकिन अब एक दो दिन में ही मानसूनी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश के साथ आई आंधी से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। आंधी से कई जगह पर पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गए। इससे जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक में बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत निगम के कर्मचारी लाइन ठीक करने में लगे रहे। बृहस्पतिवार को करीब सात एमएम बारिश हुई। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी जिले में मानसूनी बारिश नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को प्री मानसून बारिश हुई है। एक दो दिन में ही जिले में मानसून पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed