फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The railway crossing on the Najibabad-Kalheri route will remain closed for three days.

Bijnor News: नजीबाबाद- कल्हेड़ी मार्ग का रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद

Wed, 25 Feb 2026 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The railway crossing on the Najibabad-Kalheri route will remain closed for three days.
जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग 485- ए पर रेलवे मरम्मत कार्य करेगा। स्लीपर आदि बदलने के कार्य के चलते जलालाबाद रेलवे क्रॉसिंग आवागमन 27 फरवरी से तीन दिन तक बंद रहेगा। नजीबाबाद-फजलपुर रेल ट्रैक के रेलवे फाटक संख्या 485- ए कल्हेड़ी मार्ग पर रेल पथ मरम्मत कार्य करेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ मो. अनीस ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर अनुरक्षण कार्य के तहत स्लीपर बदलने ,ओवर हालिंग तथा रोड सरफेस बनाने का कार्य किया जाएगा। रेल पथ विभाग के कार्य के चलते 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से एक मार्च को रात आठ बजे तक रेलवे क्रॉसिंग से सड़क मार्ग का आवागमन बंद रहेगा। जलालाबाद-कल्हेडी़ मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने के बाद क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों को कल्हेड़ी नहर से वैकल्पिक मार्ग सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed