फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The procession caught in the spate of rivers, spent the whole night in the forest

नदियों में उफान से रातभर जंगल में गुजरी बरात की रात

Tue, 11 Oct 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The procession caught in the spate of rivers, spent the whole night in the forest
बढ़ापुर (बिजनौर)। पहाड़ और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश एक बरात के लिए आफत बन गई। पहाड़ा और ऊनी नदी में पानी आने से बरात की रात जंगल में गुजरी। बारातियों ने किसानों की झोपड़ियों में शरण ली। जबकि दूल्हा और दुल्हन को बढ़ापुर में ही एक परिचित के घर ठहराया गया। सोमवार की सुबह पानी कम हुआ तो दुल्हन अपने शौहर के संग ससुराल पहुंची।
विज्ञापन

गांव चकउदयचंद छायली निवासी मोहम्मद विशाल की बरात रविवार को अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मनोहरवाली गई थी। वापसी के समय बढ़ापुर पहुंचने से पहले ही पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिलने पर बरात की बस को ग्राम तैयबपुर-काशीवाला मार्ग से ले जाने लगे। इस मार्ग पर ग्राम काशीवाला व ग्राम चकउदयचंद छायली के मध्य पड़ने वाली ऊनी नदी का भी जलस्तर बढ़ा मिला। बस इस रास्ते पर से भी वापस होने के प्रयास में नदी किनारे कीचड़ में फंस गई।
विज्ञापन

बस में सवार बारातियों में अफरा तफरी मच गई। बारातियों की सूचना पर वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने काशीवाला से ट्रैक्टर लाकर बस को कीचड़ से निकलवाया। कोई रास्ता नही सूझने पर बरात में शामिल लोगों ने पूरी रात नदी किनारे स्थित किसानों के डेरों व आसपास फसलों की रखवाली के लिए बनी झोपड़ियों पर गुजारी। बताते है कि दूल्हा-दुल्हन ने कस्बा निवासी एक दूल्हे के परिचित के घर रात बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को ऊनी व पहाड़ा नदी का जलस्तर कम होने पर बारातियों व दूल्हा दुल्हन को ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से नदी पार करायी गई, तब कहीं जाकर बराती अपने घर और दुल्हन दूल्हे के साथ अपनी ससुराल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed