फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The politics of district panchayat heats up, echoes till Lucknow

जिला पंचायत की राजनीति गर्मायी, लखनऊ तक गूंज

Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The politics of district panchayat heats up, echoes till Lucknow
जिला पंचायत की राजनीति गर्मायी, लखनऊ तक गूंज
विज्ञापन

बिजनौर। बोर्ड की बैठक से सत्ताधारी पाटी के सात सदस्यों के नदारद होने से जिला पंचायत की राजनीति गर्मा गई है। इसकी गूंज लखनऊ तक जा पहुंची। पार्टी हाईकमान को भी मामले से अवगत कराया गया है। यह पुष्टि खुद जिलाध्यक्ष ने की। उधर, बैठक से गायब रहने वाले सदस्यों से कारण भी पूछने की तैयारी चल रही है। फिलहाल जिला पंचायत बोर्ड में चल रहे घटनाक्रम पर पूरे जिले की नजर टिकी हुई है। इस खेल के पीछे कौन लगा हैै, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है।
मंगलवार को जिला पंचायत से जुड़े कई लोगों के पास लखनऊ तक से फोन आए। भाजपा के भी बड़े पदाधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी ली है। सोमवार को बोर्ड बैठक में हुए घटना क्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी जानकारी दौड़ती रही। लोगों ने असलियत की तह तक जाने का प्रयास किया। बता दें कि सोमवार को दूसरी बार जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई थी, इससे पहले दस जून को हुई बोर्ड की बैठक कोरम पूरा नहीं होने की वजह से स्थगित कर दी गई। बैठक हुई तो राजनीति का मंजर बदला हुआ दिखाई दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष वाले सात सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। ये सातों सदस्य भाजपाई हैं, जोकि पहली बैठक में नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में विरोधी गुट में रहने वाले सदस्य आए और बैठक में शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी इस बैठक को संबोधित करते हुए विरोधी गुट से आए सदस्यों का स्वागत किया। सोमवार को हुई बैठक में जिला पंचायत के 32 सदस्य शामिल हुए। हालांकि 11 सदस्य भाजपा के हैं, जिनमें सात बैठक में नहीं पहुंचे थे। अफजलगढ़ ब्लॉक प्रमुख ने भी बैठक से दूरी बनाई जबकि बाकी दस बैठक में शामलि हो गए। पार्टी के सूत्रों का दावा है कि बैठक मेें नदारद रहने वाले पार्टी सदस्यों की रिपोर्ट बनाकर संगठन को भेजी जाएगी। फिलहाल उनसे कारण पूछने की तैयारी चल रही है। हालांकि पूरे घटनाक्रम पर पार्टी हाईकमान भी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों से पूछा जाएगा कारण : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि जिपं बोर्ड बैठक में न पहुंचने वाले पार्टी के सदस्यों से कारण पूछा जाएगा। फिलहाल संगठन को अभी तक हुए घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है। सदस्यों से बात होने के बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकता है।

हमारा कोरम पूरा है : जिपं अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा कोरम पूरा है। बैठक में भी 32 सदस्य पहुंचे थे। हमने अपने सभी सदस्यों का पूरा सम्मान किया। उन्हें सूचना भी दी गई थी। अब वह क्यों नहीं आए, यह तो वही बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed