फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The police kept on rummaging, the system was round the corner

चप्पे चप्पे पर पुलिस रही तैनात, चाकचौबंद रही व्यवस्था

Sat, 09 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
The police kept on rummaging, the system was round the corner
चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस, चाक चौबंद रही व्यवस्था
विज्ञापन

बिजनौर। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था जिले में चाक चौबंद रही। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हर जगह पुलिस तैनात रही। चौराहा हो या मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र हर जगह सुरक्षा चाक चौबंद रही।

पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। अफसरों ने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी थी चाहे कोई कितना ही बड़ा क्यों न हो अगर गलत दिखाई दे तो उसके साथ सख्ती के साथ निपटा जाए। बीच सड़क पर ही ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाए। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद देख किसी ने भी कोई गड़बड़ी करने की कोशिश नहीं की। प्रशासन की असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रही। खुद डीएम, एसपी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे रहे। एलआईयू में नियुक्त कर्मचारी भी पल पल की खबर लेते रहे। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। सोशल मीडिया पर कहीं कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की गई और न ही संदेश भेजे गए। पुलिस मित्र धार्मिक स्थलों पर सक्रिय रहे। एसपी संजीव त्यागी के अनुसार वह डीएम के साथ जिले भर के भ्रमण पर रहे। जिले में पुलिस मित्रों का बड़ा सहयोग रहा है। रात दिन पुलिस मित्रों ने ड्यूटी की। जिले में पूरी तरह शांति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed