{"_id":"580e4e344f1c1b2f77bc29fd","slug":"the-plan-will-not-tolerate-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना में लापरवाही सहन नहीं होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना में लापरवाही सहन नहीं होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पर्यटन विभाग के विशेष सचिव डॉ. सर्वज्ञ राममिश्र ने हौसला पोषण योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अपनी गोद ली ग्राम सभाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि योजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपनी गोद ली ग्राम सभाओं में हौसला पोषण के प्रभारी क्रियान्वयन के लिए प्रभावी निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण में कमी मिलने पर जिम्मेदार व्यक्ति का वर्णन निरीक्षण टिप्पणी में करें। कहा कि अगर ग्राम प्रधान या अन्य व्यक्ति योजना में अवरोध पैदा करते हैं, तो इसकी रिपोर्ट तत्काल डीएम को दी जाए। उन्होंने सीएमओ को हर आंगनबाड़ी केंद्र पर आयरन की लाल गोली की उपलब्धता व गांवों में अनटाइंड फंड का व्यय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में डीएम जगतराज त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, सीएमओ डा.सुखबीर सिंह, डीपीआरओ मनीष कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।