फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The pilgrims prayed at the dargah and prayed

जायरीनों ने दरगाह पर इबादत कर मांगीं दुआएं

Fri, 04 Nov 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The pilgrims prayed at the dargah and prayed
नजीबाबाद की जोगीरम्पुरी दरगाह पर दुआ मांगते जायरीन। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद (बिजनौर)। नौचंदी जुमेरात पर दहगाहे आलिया नजफ-ए- हिंद पर जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। बिजनौर सहित आस-पास के जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर दुआएं मांगी।
विज्ञापन

दरगाहे आलिया नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी पर यूं तो रोजाना बड़ी तादाद में जायरीन पहुंचते हैं, लेकिन चांद दिखने के बाद पड़ने वाली पहली जुमेरात को नौचंदी कहा जाता है। इस मौके पर मन्नत मांगने दूर-दूर से जायरीन दरगाह पर पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को नौचंदी जुमेरात के मौके पर बड़ी तादाद में जायरीन दरगाह पर पहुंचे और अपनी मन्नतें मांगी। जायरीनों न दरगाह कमेटी द्वारा किए गए कार्यों और व्यवस्थाओं की सराहना की। दरगाह पर व्यवस्थाओं में सचिव मो. अब्बास, सह सचिव मौलाना कसीम अब्बास, वकार आब्दी, अता अब्बास, मरगूब आलम, मीर सादिक, नय्यर अली, अब्बास रजा मेमन, शजर अब्बास, हसन आब्दी, एहसान अख्तर, ताबिश आब्दी, मो. अब्बास आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed