फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The person who came for sterilization did not get the test kit

नसबंदी कराने आए व्यक्ति को नहीं मिली जांच किट

Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The person who came for sterilization did not get the test kit
नसबंदी कराने आए व्यक्ति को नहीं मिली जांच किट
विज्ञापन

बिजनौर। नसबंदी के लिए एएनएम की ओर से महिला अस्पताल लाए गए एक व्यक्ति की एचआईवी जांच होनी थी। महिला अस्पताल की कर्मचारी ने किट देने से इंकार कर दिया। यहां तक कि एएनएम को नसबंदी फार्म तक नहीं दिया। एएनएम और व्यक्ति पूरे दिन महिला अस्पताल में चिकित्सकों के चक्कर काटती रहीं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में शाम को किसी तरह जिला अस्पताल में ही व्यक्ति के सैंपल लिए गए।
शासन की ओर से पुरुष नसबंदी पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को धामपुर क्षेत्र की एएनएम एक व्यक्ति की नसबंदी कराने के लिए उसे जिला अस्पताल लाई थी। जिला अस्पताल में एचआईवी जांच करने वाले कर्मचारी की ड्यूटी कहीं और लगी थी। एएनएम व्यक्ति को महिला अस्पताल ले गई और जांच के लिए किट मांगी। एएनएम का आरोप है कि लैब में बैठी महिला कर्मचारी ने किट देने से साफ साफ इनकार कर दिया, जबकि उन्हें किट दी जा सकती थी। बाकी कर्मचारियों के कहने पर भी लैब में भी कर्मचारी ने कोई सुनवाई नहीं की। इस बारे में उन्होंने बाकी चिकित्सकों से भी बात की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

एएनएम के अनुसार बाद में शाम को उन्होंने किसी तरह जिला अस्पताल में ही जांच कराई। एएनएम ने आरोप लगाया है कि ऐसे कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से ही विभागीय लक्ष्य हासिल करने में कठिनाई होती है। जब एक व्यक्ति को पूरा दिन जांच कराने में लगा दिया तो उनके साथ कौन आएगा। उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. प्रभा रानी का कहना है कि एएनएम को किट दे दी गई थी। इस तरह की जांच जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस के कहने पर ही हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed