फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The people who make you cry are the ones who laugh and talk...

Bijnor News: रुलाते हैं वहीं, जो लोग हंस कर बात करते हैं...

Sat, 09 Mar 2024 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
The people who make you cry are the ones who laugh and talk...
गीत गजल संगम एकेडमी की ओर से शेरी महफिल का आयोजन
विज्ञापन

उर्दू को बढ़ावा देने वाले शायरों को किया सम्मानित


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। गीत गजल संगम एकेडमी की ओर से आयोजित शेरी महफिल में शायरों ने उम्दा कलाम पेश किए। उर्दू अदब की खिदमत करने पर हाजी इखलास और नसीम आलम को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वाहिद जमाल ने कभी आंखें कभी चेहरे बदल कर बात करते हैं, रुलाते हैं वही जो लोग हंस कर बात करते हैं, सुनाकर वाहवाही लूटी।
अदब सिटी कॉलोनी में मास्टर तनवीर अहमद के आवास पर आयोजित शेरी महफिल का आगाज डॉ. इलियास अंसारी के नात-ए-पाक से हुआ। महफिल की शमा तनवीर अहमद ने रोशन की। मुख्य अतिथि नसीम आलम ने कहा कि शेरी महफिलों से उर्दू अदब जिंदा होती है। अभिभावकों से बच्चों को उर्दू तालीम दिलाने की अपील की।
विज्ञापन

इसके बाद महफिल में नौशाद अहमद ने सिर्फ मस्जिद में नहीं रहता खुदा, दिल के अंदर भी इसे ढूंढा कर.., मौलाना अकरम ने ये ना पूछो कौन हो क्या हो तुम, मेरे दर्दे दिल की दवा हो तुम.., जफर अहमद ने तुम्हारी यादों को मैंने बहाल रखा है, गमे जुदाई को सीने में पाल रखा है.., आदि कलाम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महफिल में डॉ. आफताब नोमानी, डॉ. इलियास अंसारी, कमर अख्तर, कारी शाकिर रिजवी, डॉ. नसीम अख्तर, शहबाज अख्तर, हाफिज शादाब, साजिद अहमद, इसरार मुल्तानी, जावेद नूर, मो. साजिद, तसलीम अहमद, नसीम नजीबाबादी, कुमार मोनू रूबा आदि ने भी उम्दा कलाम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed