फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The people of the district will have to wait for 46 days

Bijnor News: जिले की जनता को 46 दिन करना होगा परिणाम का इंतजार

Mon, 18 Mar 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 18 Mar 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The people of the district will have to wait for 46 days
बिजनौर। जनपद की लोकसभा सीट पर पहले चरण 19 अप्रैल हो मतदान होगा। सभी चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद चार जून को परिणाम घोषित होंगे। इस कारण पहले चरण में चुनाव होने और चार जून को मतगणना होने की वजह से जनपद के मतदाताओं को परिणाम के लिए 46 दिन इंतजार करना होगा। उम्मीदवारों के समर्थक और राजनीतिक में रुचि रखने वाले लोग हार जीत का गणित जोड़ते रहेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीति गतिविधियां भी तेज हो गईं हैं। जिले की बिजनौर लोकसभा सीट पर मुख्य राजनीतिक पार्टियों ने भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। राजनीति पार्टी ही नहीं निर्वाचन, जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। निर्वाचन आयोग की ओर से पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 20 मार्च शुरू हो जाएगी। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 27 मार्च, निर्देशन की जांच 28 मार्च और नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च है।
विज्ञापन

जिले की तीन बिजनौर, नगीना सुरक्षित सीट पर 19 अप्रैल को ही चुनाव होगा और मतगणना चार जून को होगी। इस कारण जनपद के लोगों को करीब 46 दिन बाद अपने मत का प्रयोग के परिणाम की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लोकसभा क्षेत्र ज्यादा लंबा
बिजनौर लोकसभा सीट की बात करें तो यह सीट तीन मंडल, तीन जनपद की पांच विधानसभा सीट शामिल हैं। यहां पहले चरण यानी 19 अप्रैल को इस सीट पर मतदान होगा। उससे पहले नामांकन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो रही है। ऐसे राजनीति पार्टी व प्रत्याशियों को अपना प्रचार और चुनाव प्रक्रिया सभी इस समय में पूर्ण करनी है।


- रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का चयन हुआ
निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा सीट पर एक - एक रिटर्निंग ऑफिसर और पांच - पांच सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का चयन कर लिया है।
- 20982 टैग दिव्यांग मतदाता, 85 प्लस मतदाता 15865 मतदाता
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार जनपद में वर्तमान में यानी आठ विधानसभा बार कुल मतदाता 2723096 है। जिनमें से 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 36883 है। इनमें जनपद की आठ विधानसभा निर्वाचन बार कुल 20982 टैग दिव्यांग मतदाता और 85 प्लस 15865 मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed