फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The patrol team chased away the elephant that had come to Jhanda Chowk.

Bijnor News: झंडा चौक पर आए हाथी को गश्ती दल ने खदेड़ा

Wed, 12 Nov 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The patrol team chased away the elephant that had come to Jhanda Chowk.
पुराना कालागढ़ में झंडा चौक पर भीड़ व वन विभाग के गश्ती दल हाथी को खदेड़ते हुए। स्रोत संवाद। - फोटो : kishtwar news
कालागढ़। मंगलवार रात कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर एक हाथी पुराना कालागढ़ के झंडा चौक पर पहुंच गया। हाथी के झंडा चौक पर पहुंचते ही लोगों ने शोर शराबा किया। गश्ती दल ने हाथी को किसी तरह से जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार रात कार्बेट टाइगर रिजर्व के तीन हाथी हनुमान मंदिर के सामने से सड़क पार कर सूखास्रोत में चले गए। उनमें एक मखना हाथी पुराना कालागढ़ के झंडा चौक पर जा पहुंचा। हाथी को आबादी में आता देख झंडा चौक पर मौजूद लोगों ने शोर गुल किया। रात में ही लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ के अधिक हो जाने वन विभाग का लकड़घाट स्थित चौकी का गश्ती दल मौके पर पहुंचा। वन कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए सहयोग करने की अपील की और हाथी को जंगल में खदेड़ा। दो हाथी शमसुद्दीन अंसारी के खेतों में चले गए। जहां किसानों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। फैय्याज अंसारी, शालू अग्रवाल, इरशाद , आमिर, सोनू, रईस अहमद, जयप्रकाश का कहना है कि अक्सर जंगली हाथी चौक पर आता है। हाथी के आबादी में इस तरह आने से लोगों में असुरक्षा की भावना है।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल का कहना है कि वन्यजीव आबादी में आ जाते हैं तो गश्ती दलों की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed