फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The patient of the operation was admitted without Kovid investigation

कोविड जांच बिना ही भर्ती कर लिया ऑपरेशन का मरीज

Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The patient of the operation was admitted without Kovid investigation
कोविड जांच बिना ही भर्ती कर लिया ऑपरेशन का मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल की ओपीडी अगले तीन दिन के लिए बंद कर दी गई है। इसका कारण अस्पताल के ही दोनों जनरल सर्जन बने हैं। अपना ऑपरेशन कराने आई एक महिला मरीज को बिना कोविड जांच के ही वार्ड में भर्ती कर लिया गया। इसके बाद जब इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल को तीन दिन के लिए जिला अस्पताल को बंद कर दिया है। अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया है।
नियमानुसार सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में आने वाले मरीज की कोविड-19 की जांच होनी आवश्यक है। लेकिन जिला अस्पताल के दोनों जनरल सर्जन ने लापरवाही बरत कर अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। विभागीय सूत्रों के अनुसार दिन पूर्व एक महिला मरीज पेट में समस्या होने पर जिला अस्पताल आई। जनरल सर्जन को दिखाने पर सर्जन ने उसके पित्त की थैली में समस्या होने की बात बताते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके बाद उस मरीज को बिना कोविड जांच किए ही वार्ड में ही भर्ती कर दिया गया। ऑपरेशन से पूर्व भी उसकी कोरोना की जांच नहीं कराई गई। जब मरीज की जांच कराई गई तो मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व एक महिला मरीज को भर्ती किया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला अस्पताल की ओपीडी को अगले तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों सर्जन को इस गलती के डांटा गया है और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि इन दिनों में ओपीडी सहित पूरे जिला अस्पताल के कक्षों और परिसर को सैनिटाइज कराकर ही अस्पताल में कार्य सुचारु कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed