फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The parties did not open the cards, the names of the two contenders were discussed throughout the day.

Bijnor News: पार्टियों ने पत्ते खोले नहीं, दो दावेदारों के नामों की दिनभर रही चर्चा

Fri, 14 Apr 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
The parties did not open the cards, the names of the two contenders were discussed throughout the day.
दलबदल, दावों और अटकलों से चढ़ा सियासी पारा
विज्ञापन


सपा और बसपा के चेहरे बदलने की चर्चा के बीच स्वाति वीरा ने की दावेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। नगर पालिका चुनाव में पूर्व विधायक रुचि वीरा की पुत्री स्वाति वीरा की दावेदारी से दिनभर दलबदल, दावों और अटकलों से सियासी पारा चढ़ा रहा। भाजपा को घेरने के लिए प्रमुख विरोधी दल सपा और बसपा के प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं चलती रहीं।

शहर में चल रही राजनीति चर्चा में सदर सीट से पूर्व विधायक रुचिवीरा की बेटी स्वाति वीरा का सपा से बिजनौर पालिका अध्यक्ष पद का टिकट हो गया। बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष ने 2022 के विधान सभा चुनाव में सदर सीट से बसपा प्रत्याशी रहीं रुचि वीरा एवं उनकी पुत्री स्वाति वीरा को पार्टी से निष्कासित करने का पत्र जारी किया था। इससे भी चर्चाओं को बल मिला। रुचिवीरा ने सपा से टिकट होने का दावा भी किया है। ऐसे में निवर्तमान चेयरमैन रुखसाना परवीन के बसपा में जाने की चर्चाएं भी चलीं, हालांकि उन्होंने इसे अफवाह बताया। निवर्तमान चेयरमैन पति शमशाद अंसारी ने कहा कि वह शनिवार को सपा से टिकट लेकर आ रहे हैं। राजनीतिक लोगों का कहना है कि शहर की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, हालांकि सही तस्वीर 15 अप्रैल को साफ हो पाएगी।
विज्ञापन




बोले जिलाध्यक्ष

अभी किसी का नाम की घोषणा नहीं हुई है। पार्टी के प्रत्याशियों की सूची 15 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी। -अनिल यादव, सपा जिलाध्यक्ष

-सपा से मेरी बेटी का टिकट पक्का है। राजनीति समीकरण हमारे पक्ष में हैं और स्वाति की जीत निश्चित होगी। वह मजबूती के साथ चुनाव में उतरे हैं और जीत हासिल करेंगे। रुचि वीरा, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed