{"_id":"5f2070d98ebc3e74a76e2766","slug":"the-parents-created-a-ruckus-at-the-school-gate-bijnor-news-mrt4935489102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने स्कूल गेट पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने स्कूल गेट पर किया हंगामा
विज्ञापन
अभिभावकों ने स्कूल गेट पर किया हंगामा
बिजनौर। एमडी इंटरनेशनल स्कूल पर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। स्कूल प्रशासन पर जबरन फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए स्कूल गेट पर जाम लगा दिया। बाद में फीस माफी के लिए स्कूल प्रशासन को पत्र दिया।
मंगलवार को काफी अभिभावक स्कूल गेट पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन मार्च, अप्रैल, मई और जून की फीस जमा करने के लिए दबाव बना रहा है। कहा लॉकडाउन में अभिभावकों को खुद आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है तो वे फीस कैसे जमा करें। लॉकडाउन की वजह से कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। अनलॉक के बाद भी बाजार में पूरी तरह रौनक नहीं है। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन उन पर फीस जमा करने के लिए दबाव बना रहा है। इसके बाद अभिभावकों ने मंडावर रोड पर जाम लगा दिया। वाहनों के सड़क पर जमा होने से अभिभावकों ने जाम खोल दिया। बाद में स्कूल प्रबंधन को ज्ञापन देकर फीस माफ कराने की मांग की है। इस दौरान केपी सिंह, प्रदीप, संजय कुमार, मोहम्मद राशिद, सर्वजीत सिंह, विनीता, दीपा आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्या ऋतु कोचर का कहना है कि किसी पर फीस के लिए दबाव नहीं बनाया गया है। स्कूल की फीस नहीं बढ़ाई गई है। फीस जमा करने के लिए इंस्टॉलमेंट की व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। फीस माफी का कोई प्रावधान नहीं है। अगर किसी अभिभावक को कोई परेशानी है तो उसे देखा जाएगा।