फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The pagoda reverberated with the cheers of Bam Bhole

बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Wed, 02 Mar 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
The pagoda reverberated with the cheers of Bam Bhole
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन स्थित शिव वाटिका में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

नजीबाबाद। भागवान आशुतोष के जयकारों और गुणगान के साथ श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।
नगर के स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर, टीला मंदिर, सीकेआई चौराहा स्थित शिव शक्ति धाम, शिव मूर्ति तिराहा मंदिर सहित नगर के प्राचीन शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों को सजाया गया था। मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव की गूंज के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।

सीकेआई चौराहा स्थित शिव शक्ति धाम में भगवान शिव की प्रतिमा के साथ बना सफेद पत्थर का विशाल शिवलिंग भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। यहां बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव को नमन किया।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर स्थित शिव वाटिका स्थित मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों ने पहुंचकर शिव जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed