फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The pagoda reverberated with the cheers of Bam-Bam Bhole, crowds of Shiva devotees thronged

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

Tue, 19 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The pagoda reverberated with the cheers of Bam-Bam Bhole, crowds of Shiva devotees thronged
नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते शिवभक्त। - फोटो : NAZIBABAD
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, शिवभक्तों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। सावन के पहले सोमवार को मोटा महादेव मंदिर समेत नगर के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेल पत्र, धतूरा, फल-फूल आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया और महिलाओं ने दीप जलाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
मंडावली क्षेत्र के मोटा महोदव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। सावन का पहला सोमवार होने पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। घंटों लाइन में लगने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। पंडित शशिनाथ का कहना है कि मोटा महादेव मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए आस्था का केंद्र है। कांवड़ियों को मोटा महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए हरिद्वार से अलग गंगाजल की सीसी मिलती है।
विज्ञापन

सोमवार को मोटा महादेव मंदिर पर दोपहर 12 बजे तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रहीं। मंदिर पर सुरक्षा के लिए सीओ गजेंद्र पाल सिंह और मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव वाटिका में गायत्री साधकों ने भगवान शिव की पूजा कर जलाभिषेक किया। डॉ. दीपक कुमार, सुमन वर्मा, मुधबाला, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, नीलम, राज भटनागर, अवधेष, हरिशंकर, सुनील ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर शिव वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं सीकेआई चौराहे के शिव शक्ति धाम, टीला क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

नजीबाबाद की शिव वाटिका में जलाभिषेक करते गायत्री साधक।

नजीबाबाद की शिव वाटिका में जलाभिषेक करते गायत्री साधक।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed