फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The pace of highway widening work on Kotdwar road is slow.

Bijnor News: कोटद्वार मार्ग पर हाईवे चौड़ीकरण कार्य की गति धीमी

Tue, 17 Feb 2026 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The pace of highway widening work on Kotdwar road is slow.
नजीबाबाद। मरेठ-पौड़ी हाईवे निर्माण के दौरान कोटद्वार मार्ग पर चीनी मिल क्षेत्र में निर्माण कार्य की गति धीमी होने से आए दिन आवागमन प्रभावित हो रहा है। गन्ना लेकर आने वाले वाहन और हाईवे वाहन वन साइड होने से जाम में फंस रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे अथॉरिटी मेरठ-पौड़ी हाईवे क्षेत्र का किसान सहकारी चीनी मिल क्षेत्र के आसपास हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चला रही है। कई सप्ताह पूर्व शुरू किए गए मार्ग चौड़ीकरण अभियान में तेजी न आने से हाईवे का यातायात प्रभावित हो रहा है। ठेकेदार द्वारा चौड़ीकरण अभियान में सीमित जेसीबी सहित निर्माण कार्य में सीमित संसाधन जुटाएं हैं, जिससे निर्माण कार्य की गति काफी धीमी है। किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र चल रहा है। गन्ना लेकर आने वाले वाहन वन वे ट्रेफिक के कारण कई-कई घंटे जाम में फंस जाते हैं, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण अभियान में किसान सहकारी चीनी मिल से जाफराबाद तक टू लेन हाईवे निर्माण कराया जाना है। निर्माण कार्य की गति धीमी होने से लगभग 40 प्रतिशत हाईवे चौड़ीकरण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। हाईवे चौड़ीकरण के अंतर्गत करीब 16 किलोमीटर मार्ग दो लेन में बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से जाफराबाद वन क्षेत्र के पानी की निकासी के लिए एक पुलिया का निर्माण होना भी अभी शेष है। एनएचएआई ने निर्माण कंपनी को अप्रैल 2026 तक हाईवे चौड़ीकरण का लक्ष्य दिया है। निर्माण कंपनी की उदासीनता से हाईवे चौड़ीकरण की गति धीमी है। समय से कार्य पूरा हो पाने की संभावना कम है।
उधर एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार ने निर्माण कंपनी को हाईवे चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed