फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The opening of the indoor air pistol range

इनडोर एयर पिस्टल रेंज का उद्घाटन

Tue, 22 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 22 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
The opening of the indoor air pistol range
बिजनौर। अब इंटरनेशनल स्तर की इनडोर शूटिंग रेंज की सुविधा बिजनौर में मिलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। नेहरू स्टेडियम में नवनिर्मित इनडोर शूटिंग रेंज का डीएम ने उद्घाटन कर युवा शूटरों को तोहफा दिया।
विज्ञापन


युवा शूटर जिले में शूटिंग रेंज की सुविधा मुहय्या कराने की मांग काफी समय से कर रहे थे। डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन ने पहल की। एसोसिएशन के प्रयास रंग लाए।
विज्ञापन


सोमवार को युवाओं के ख्वाबों ने मुहूर्त रूप ले लिया। नेहरू स्टेडियम में डीएम वीके पंवार ने करीब 46 लाख की कीमत से बने इनडोर एयर गन/एयर पिस्टल शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। इसमें एक साथ दस शूटर निशाना लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्याधुनिक हथियार इटली और जर्मन से मंगवाने का प्रस्ताव स्टेट राइफल एसोसिएशन को भेजा जा चुका है। अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित दो राइफल और दो एयर पिस्टल उपलब्ध करा दी गई हैं। जिले में युवा शूटर प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

इस सुविधा के मिलने के बाद युवा शूटर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। एसपी सुभाष कुमार बघेल ने इनडोर शूटिंग रेज को बिजनौर के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। राज्यस्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाली शूटर डॉ. हिमानी ने इसके लिए पूर्व डीएम अजय दीप सिंह और डीएम वीके पंवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


बाल शूटर दीपांशु सुविधा मिलने से खुश दिखाई दिए। संचालन कर रहे खान जफर सुल्तान ने बताया राइफल एसोसिएशन का गठन जिले में 1953 में हुआ। उन्होंने एसोसिएशन की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान राइफल एसोसिएशन के सदस्य कंवर शशि राज सिंह ने भी विचार रखे।

एसोसिएशन के सह सचिव सीमुररहमान, सदस्य बलजीत सिंह, कुशल पाल सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed