{"_id":"6883ce7a37f9eb9fe7058427","slug":"the-one-with-whom-i-fell-in-love-took-away-my-life-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-155822-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिससे दिल लगाया, उसी ने छीन ली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिससे दिल लगाया, उसी ने छीन ली जिंदगी
Sat, 26 Jul 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। सैनिक अमित सागर ने जिस महिला को अपना पार्टनर बनाया, वही उसके लिए मौत का कारण बनी। पुलिस की माने तो महिला कई वर्षों से फौजी अमित के संपर्क में थी और करीब तीन वर्ष से नजीबाबाद के आदर्शनगर में रह रही थी। दोनों के बीच एक मिसकॉल से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था।
पुलिस जांच में सामने आया कि गांव कोटा रजबपुर अमरोहा निवासी सैनिक अमित सागर का ममता प्रेम प्रसंग हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो वह साथ रहने लगे। ममता का मायका नजीबाबाद के गंग नहर क्षेत्र में है, वह अपने उत्तराखंड निवासी पति सुभाष को छोड़ कई वर्षों से अकेली रह रही है। ममता के एक पुत्र है। पुलिस के अनुसार अमित और ममता के बीच पिछले कुछ समय से संबंध अच्छे नहीं थे। अक्सर उनके बीच मारपीट होती थी।
15 जुलाई को भी दोनों के बीच तकरार हुई। जिसपर अमित ने ममता का सामान फेंक दिया और उससे निकल जाने को कहा। मकान मालिक ने दोनों को शांत किया अमित की मां कांति देवी का आरोप है कि ममता उसके बेटे को तरह-तरह से प्रताड़ित करती थी। झगड़ा होने पर ममता ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने ममता को गिरफ्तार कर उससे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की। पुलिस के अनुसार ममता ने बताया कि अमित शराब का आदी था और उसके साथ मारपीट किया करता था, जिससे वह छुटकारा चाहती थी। मामले की विवेचना सीओ नितेश प्रताप सिंह कर रहे हैं। संवाद