{"_id":"60f077bf8ebc3e1031696984","slug":"the-officer-who-slapped-rss-worker-suspended-bijnor-news-mrt547533672","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाला दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाला दरोगा सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाला दरोगा सस्पेंड
बिजनौर। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने झालू में आरएसएस कार्यकर्ता उमंग चौधरी को थप्पड़ मारने के बाद हाथापाई करने वाले दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
कस्बा झालू निवासी आरएसएस कार्यकर्ता उमंग चौधरी बृहस्पतिवार को अपने पिता का चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने के लिए झालू चौकी पर तैनात दरोगा अरुण कुमार राणा से रिपोर्ट लगवाने के लिए गए थे। दरोगा ने रिपोर्ट लगाने से इंकार कर दिया और कहा कि वे इस तरह कोई रिपोर्ट नहीं लगाएंगे। उमंग चौधरी से बदसलूकी करते हुए उन्हें थप्पड़ मारकर हाथापाई शुरू कर दी। घटना का पता चलने पर हिंदू संगठनों के तमाम कार्यकर्ता चौकी पर पहुंचे और हंगामा किया। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह भी वहां पहुंच गए। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता से मिले। सीओ ने एसपी को अपनी रिपोर्ट भेज दी। एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।