फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The number will tell when to get the high security number plate installed

नंबर बताएगा कब लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Tue, 22 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The number will tell when to get the high security number plate installed
नंबर बताएगा कब लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण की वजह से वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की अवधि बढ़ा दी गई है। वाहनों में नंबर प्लेट के अंतिम अंक के अनुसार नया शेड्यूल जारी किया गया है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नवंबर 2022 तक लगवाना अनिवार्य होगा।
शासन ने वाहनों में एचएसआरपी लगाना अनिवार्य कर दिया है। बिना एचएसआरपी के एआरटीओ कार्यालय में वाहनों का ट्रांसफर, आरसी का नवीनीकरण, बीमा सहित अन्य कार्य नहीं हो सकेंगे। जिले के सभी वाहनों में 15 जुलाई 2022 तक एचएसआरपी लगवाना अनिवार्य था। जुलाई 2021 से जुलाई 2022 तक वाहनों के अंतिम अंक के अनुसार वाहनों में एचएसआरपी लगाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। कोरोना संक्रमण एवं कोरोना कर्फ्यू में एचएसआरपी का काम रुक गया था। कई लोगों ने एचएसआरपी बुक तो करा दी थी, लेकिन वाहन डीलरों की दुकानें बंद होने से नंबर प्लेट बन नहीं आईं। एचएसआरपी न बनने से कई वाहन मालिक परेशान थे। कोरोना संक्रमण एवं कर्फ्यू के दौरान एचएसआरपी को बनाने में हुई परेशानी के चलते परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को अतिरिक्त समय दिया है। अब जुलाई की जगह 15 नवंबर 2022 तक सभी वाहनों में एचएसआरपी लगवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर लगवाएं नंबर प्लेट: एआरटीओ
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट व कलर कोडेड स्टीकर लगवाने की अवधि को बढ़ा दिया गया है। निर्धारित तिथियों के बाद एचएसआरपी न लगवाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए वाहन संचालक निर्धारित समय पर नंबर प्लेट अवश्य लगवा लें - शिव शंकर सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अंतिम अंक अंतिम तिथि
शून्य व एक अंक 15 नवंबर 2021
दो व तीन अंक 15 फरवरी 2022
चार व पांच अंक 15 मई 2022
छह व सात अंक 15 अगस्त 2022
आठ व नौ अंक 15 नवंबर 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed