{"_id":"63c598f9cb726c760075142f","slug":"the-number-of-patients-left-half-in-the-district-hospital-bijnor-news-c-14-1-81054-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिला अस्पताल में आधी रह गई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिला अस्पताल में आधी रह गई मरीजों की संख्या
Tue, 17 Jan 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
-ठंड की वजह से अस्पतालों में कम आ रहे मरीज
-सोमवार को 817 मरीजों ने बनवाए नए पर्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या घट गई है। इस समय अस्थमा, कमर दर्द, एलर्जी के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। गर्मियों के मुताबिक जनवरी में मरीजों की संख्या घटकर आधी रह गई है। सोमवार को करीब 800 मरीज जिला अस्पताल में इलाज कराने आए।
ठंड के मौसम को स्वस्थ मौसम के तौर पर जाना जाता है। जिसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बहुत कम हो जाती है। यही वजह है कि इस समय जिला अस्पताल में रोजाना 600 मरीजों के आसपास ही जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जबकि गर्मियों के दिनों में जिला अस्पताल में 1300 के आसपास मरीज पहुंचते थे। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठंड में मरीजों की संख्या घटकर आधी रह गई है।
सोमवार को धूप निकलने की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिसके चलते 817 नए पर्चे बनाए गए। वहीं इस समय अलग-अलग ओपीडी 50 से 70 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। ओपीडी में सर्दी लगने की वजह से बीमार पड़ रहे मरीज ज्यादा हैं।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल आए मरीज-
तारीख- मरीजों की संख्या
9 जनवरी- 680
10 जनवरी- 475
11 जनवरी- 553
12 जनवरी- 530
13 जनवरी- 634
14 जनवरी- 582
15 जनवरी- -
16 जनवरी- 817
नोट: मरीजों के जिला अस्पताल से लिए गए हैं।
वर्जन:: ठंड में मरीजों की संख्या घटी है। इस मौसम में लोग ज्यादा बीमार नहीं पड़ते हैं। इसके अलावा ठंड ज्यादा होने से भी मरीज कुछ कम घरों से बाहर निकल रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है।.....डॉ. मनोज सेन, सीएमएस